मानसून मेहरबान, लगातार होगी बारिश
बारां । इस बार समय से पहले मानूसन ने दस्तक दे दी है। लगभग एक सप्ताह पहले आया मानसून मेहरबान होकर लगातार बारिश करेगा। जिससे अगले 10 दिनों तक बारां तरबतर रहेगा। मौसम विभाग की माने से 1 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान धूप भी नहीं निकलेगी। मतलब 12 दिन तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं होंगे। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तक जारी रही बारिश ने गर्मी और उमस से बेहाल लोगों ने राहत की सांस ली है।
बिगड़ी शहर की हालत
पूर्व मानसून की बारिश ने ही शहर की हालत बिगाड़ कर रख दी है। सीवरेज, गैस व पेयजल लाइनें बिछाने के लिए पूरे शहर को छलनी कर दिया है। जिससे वाहन तो आमजन का पैदल निकलना तक दुश्वार बना हुआ है। चहूं ओर फिसलन और कीचड़ ही नजर आता है। मानसून की बारिश में तो हालात और भी विकट हो जाएंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




