योग दिवस से एक दिन पूर्व योगाभ्यास कार्यक्रम
बारां । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो-क्षेत्रीय कार्यालय कोटा द्वारा केन्द्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी देने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज अमृतम शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बटावदी के सभागार में जागरूकता एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर आयोजित जागरूकता एवं योगाभ्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सहायक निदेशक, रामेश्वर लाल मीणा ने कहा की जून में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण हुए है इन बीते ग्यारह वर्षों में भारत में कई बड़े बदलाव हुए हैं ।साथ ही इस अवधि में सरकार द्वारा अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं और जनता के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं भी शुरू की गई ।उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा इन 11 सालो में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण फैसलो के बारे मे बताते हुए कहा की केन्द्र सरकार ने इन 11 सालों में 10.3 करोड़ से अधिक गरीब महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन दिए है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का मकान बनाकर दिया गया है। उन्होने कहा की जन धन योजना के तहत करीब 55 करोड़ लोगों ने जीरो बैलेंस पर बचत बैंक खाता खोले गए। किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3.7 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि हस्तांतरित की गई।पीएम कौशल विकास योजना योजना के जरिए 1.48 करोड़ से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षित किया। स्वच्छ भारत अभियान तहत देशभर में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया।सौभाग्य योजना योजना के तहत 100 प्रतिशत इच्छुक घरों को बिजली कनेक्शन मुहैया कराए गए।पीएम स्वनिधि योजना जरिए 68 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स यानी रेहड़ी-पटरी वालों को उनके कामकाज के लिए आसानी से कर्ज उपलब्ध कराया गया। आयुष्मान योजना के तहत 50 करोड़ से ज्यादा लोगों का 5 लाख तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कराया गया।पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 81 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जाता है।
प्रारम्भ में ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार सहायक प्रेम सिंह यादव ने कहा विभाग द्वारा बारा जिले में 18 जून से विशेष प्रचार अभियान चला रखा है जिसके तहत बारां जिले के बटावदा, हिनौतिया, बटावदी गांवो में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को केन्द्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रिसिपल डॉ. सुनीता नागर ने योग को दैनिक जीवन चर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया । इस अवसर पर योग शिक्षक नरेश सुमन ने इस बर्ष की योग थीम, योग के महत्व ,योग का इतिहास पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को अनेक योग कराकर उनके फायदो के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों पर मौखिक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सही जबाब देने वाले विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




