बारां । समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि राज्य सरकार एवं जिला कलक्टर के निर्देशानुसार ‘सशक्त बारां प्रगति को शक्ति अभियान’ के तहत् संयुक्त सहायता कृत्रिम अंग, उपकरण योजना के अन्तर्गत विशेष योग्यजनों को आवश्यकता एवं पात्रतानुसार संयुक्त सहायता कृत्रिम अंग, उपकरण के लिए विशेष योग्यजनों का चिन्हिकरण, पंजीयन करने के लिए समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि जिले के 8 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में प्रातः 10 बजे से मेरमाचाह, करवरीकलां, आगर, ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित हुए।
जहां कुल 14 दिव्यांगजनों ने पंजीयन करवाया, ट्राईसाईकिल 4, आवेदन दिव्यांग सहायता उपकरण के लिए प्राप्त हुए। इसी क्रम में विभिन्न विभागों के माध्यम से आगामी 23 जून सोमवार को प्रातः 10 बजे से खण्डेला, खाण्डा, सहरोल, ग्राम पंचायत में आयोजित होगें। इन शिविरों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का सत्यापन, पालनहार योजना का सत्यापन, सुखद दाम्पत्य योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना एवं दिव्यांग सहायक अंग, उपकरण का चिन्हीकरण आदि कार्य किए जाएंगें।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




