चयनित अभ्यर्थियों के लिए कोचिंग संस्थाओं में ज्वाइनिंग 25 जून तक
बारां । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अन्तर्गत पात्र अभ्यर्थियों की तीसरे चरण की मेरिट सूची जारी कर दी गई हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 25 जून तक कोचिंग संस्थानों में अपनी उपस्थिति देनी होगी। समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत प्रथम एवं द्वितीय चरण की मेरिट सूची में से कुछ अभ्यर्थियों ने समय पर उपस्थिति नहीं देने के कारण रिक्त रह गई। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र अनुमोदित थे, लेकिन अभी तक उनको कोई कोचिंग संस्थान आवंटित नहीं हुआ। उन अभ्यर्थियों को सम्मिलित करते हुए सत्र 2024-25 के लिए तृतीय चरण की मेरिट सूची जारी की गई हैं। जारी की गई तृतीय चरण की मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




