बारां । सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा की गरीब व पिछड़े वर्गों को सस्ता न्याय सुलभ हो, इसके लिए अधिवक्ताओं को अपनी ज़िम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वकालत एक पवित्र पेशा हैं। इसकी गरिमा कायम रखनी ही होगी। सांसद सिंह को बारां जिला न्यायालय परिसर में अभिभाषक परिषद की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभिभाषकों को कार्य करने के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिले इसके लिए वह सहयोगी की भूमिका निभाने के लिए तत्पर हैं।
उन्होंने अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष कमलेश दुबे के अनुरोध पर सभागार के निर्माण के लिए भी 10 लाख रुपए की राशि सांसद कोश से स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक राधेश्याम बैरवा ने अभिभाषक परिषद को विधायक कोष से दस लाख रुपए की स्वीकृति के पत्र की प्रति सौंपी। अभिभाषक परिषद के अध्यक्ष कमलेश दुबे, महासचिव शैलेष मेहता, अमरदीप सिंह केदाहेड़ी, लोक अभियोजक श्याम पालीवाल, अरविंद त्यागी, मदन मोहन नागर व ललित नागर आदि ने सांसद का पुष्पाहार से स्वागत किया। इस अवसर पर एडीजे प्रमोद शर्मा, पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश शिवचरण मीणा, सीजेएम कान्हा राम मीणा एवं एसीजेएम अनिल परवानी भी मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




