[aioseo_breadcrumbs]

पेंशनर हमारे समाज एवं व्यवस्था के लिए मार्गदर्शकःदुष्यंत सिंह

बारां । सांसद दुष्यंत सिंह ने कहा कि पेंशनर हमारे समाज एवं व्यवस्था के लिए मार्गदर्शक का कार्य करते हैं। इनके अनुभवों से प्रेरणा लेकर सामाजिक वातावरण को बेहतर बनाया जा सकता है। सांसद सिंह शुक्रवार को संस्था धर्मादा सभागार में राजस्थान पेंशनर समाज एवं सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान की ओर से आयोजित सांसद-पेंशनर संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेंशनर समाज की ओर से जो भी विषय उनके सामने लाए जाएँगें। उनके नीतिगत समाधान करवाने के प्रयास करूँगा। इस अवसर पर उन्होंने बारां में पेंशनर भवन पर सोलर प्लांट की स्थापना के लिए तीन लाख एवं अन्ता में सभागार निर्माण के लिए पाँच लाख रुपये सांसद कोश से देने की घोषणा की।

इससे पूर्व पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने वरिष्ठ जनों को रेलवे द्वारा दी जा रही। रियायत को पुनः प्रारम्भ करने, आरजीएचएस में आ रही बाधाओं का समाधान करने जैसे विषयों पर सांसद का ध्यान आकर्षित किया। पुलिस कल्याण संस्थान के अध्यक्ष भारत सिंह एवं सचिव कान सिंह ने सेवानिवृत्ति के बाद भी पुराने प्रकरणों में अदालतों में पेशियों से उत्पन्न होने वाली समस्याओं की चर्चा की। संवाद कार्यक्रम को मजीद मलिक कमांडो ने भी संबोधित किया। इस दौरान विधायक राधेश्याम बैरवा, प्रधान मोरपाल सुमन, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, बारां नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरगोविंद जैन व भाजपा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पारेता आदि उपस्थित थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket