सभी बीस मंडलों पर आयोजित हुए योगा कार्यक्रम
बारां । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में एक दिन पूर्व भाजपा ने सभी बीस मंडलों पर योगा के कार्यक्रम आयोजित कर योग दिवस मनाया। वहीं कोटा रोड़ स्थित सांसद कार्यालय पर आयोजित योगा कार्यक्रम में विधायक राधेश्याम बैरवा ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि अपनी जीवन शैली मे हमें कम से कम एक घण्टा प्रतिदिन योग व प्राणायाम को देना चाहिए। योग शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। योग से तनाव, चिंता अवसाद कम होता हैं। एकाग्रता व मानसिक स्पष्टता में सुधार होता है। योग आसन मांसपेशियों को खींचते मजबूत करते हैं। जिससे शरीर लचीला व मजबूत होता है।

योग शरीर के संरेखण को बेहतर बनाने में मदद करता हैं। जिससे मुद्रा में सुधार होता है। योग रक्त संचार को बेहतर बनाने में मदद करता हैं। जिससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। वही कार्यक्रम जिला संयोजक सुरेंद्र गालव ने बताया की योग हमारे जीवन मे अमूल चूल बदलाव करता हैं। विशेष रूप से कपालभाति प्राणायाम व सूर्यनमस्कार, वजन कम करने में मदद करते हैं। योग पीठ, गर्दन, व जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। योग तनाव व चिंता के स्तर को कम करने में मदद करता हैं। जिससे मानसिक शांति मिलती हैं। योग एकाग्रता व मानसिक स्पष्टता में सुधार करता हैं। जिससे काम पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन होता है। योग भावनात्मक स्थिरता को बढ़ावा देता हैं। जिससे व्यक्ति अधिक शांत व संतुलित महसूस करता है। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने मीडिया को जानकारी देते हुए।
भाजपा जिले वह शहर के पदाधिकारीयो कार्यकर्ताओ ने सुबह 7 बजे कोटा रोड़ स्थित सांसद कार्यालय पर एकत्रित हो योग गुरु मुकेश नामा के मार्गदर्शन मे सामूहिक रूप से योग व प्रणायाम किये । योग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, कार्यक्रम जिला सह संयोजक संजय झाम्ब, शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, उप जिला प्रमुख छीतरलाल मेघवाल, कार्यक्रम मंडल संयोजक मुकेश केरवालिया, ओम सुमन, महावीर नामा, प्रदीप मेरोठा, रामेश्वर शर्मा, द्वारकाप्रसाद प्रजापति, मुकेश गौतम, रामावतार मीणा, सत्य प्रकाश, चौथमल नागर, रोहित नायक सरकार, विजेंद्र नागर, धर्मेंद्र शर्मा, रविन्द्र गुणी, अजय यादव, योगेश गौड़, कौशल नागर, श्याम वैष्णव, हरिओम सुमन सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




