बारां । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन कला कौशल प्रशिक्षण शिविर का समापन 21 जून को सुबह 8.30 बजे शहर के श्रीजी चौक स्थित पुराना अस्पताल में संचालित महात्मा गांधी स्कूल में होगा। शिविर संचालक भैरवलाल भास्कर ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाज सेवी सतीश अरोड़ा व विशिष्ट अतिथि प्रताप सेवा संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र गालव होंगे। अध्यक्षता सीबीइ्रओ अमृत चौधरी करेंगे।
समारोह में अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. सुरेन्द्र यादवेंद्र, कवि रमन अजमेरा, सूरजमल मियाड़ा व सौभागमल शर्मा काव्य पाठ करेंगे। प्रभारी उमेश गाड़ोलिया ने बताया कि शिविर में धीरज नागर, निर्मला सिंह, मदनमोहन मेघवाल, तेजराज मीना, गिरिराज नागर, रामविलास, ईश्वरलाल यादव, राजीव सक्सेना, ओमप्रकाश यादवेंद्र सेवाएं दे रहे हैं। समरोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इसमें अंतरराष्ट्रीय कवि डॉ. सुरेन्द्र यादवेंद्र का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




