[aioseo_breadcrumbs]

हाडोती क्लब व छीपाबडौद के मध्य होगा फाइनल मुकाबला

फुटबॉल प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले
बारां । जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित जूनियर व सब जूनियर जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रथम सेमीफाइनल हाडोती क्लब एवं मांगरोल के मध्य खेला गया। जिसमें बारां की टीम ने चार गोल से जीत दर्ज कर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। जिला फुटबाल संघ के प्रेरक व प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबल जय हिंद क्लब छीपाबडौद व जय भारत क्लब अटरू के मध्य खेला गया दोनों टीमें निर्धारित समय तक बराबर रही ट्राई ब्रेकर के आधार पर हुए निर्णय में छीपाबड़ौद ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

जिला फुटबॉल संघ के प्रवक्ता सुनील शर्मा ने बताया की फाइनल मुकाबला हाडोती क्लब बारां एवं जयहिंद क्लब छीपाबडौद के मध्य खेला जाएगा। सेमीफाइनल मेच के अतिथि के रूप में वरिष्ठ खिलाडी नरेंद्र चतुवेदी व पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अब्दुल अजीज सचिव जिला फुटबॉल संघ बारां रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष भीमराज चौधरी ने बताया जूनियर फुटबाल जिला कैंप  लगाया जाएगा। इस केम्प में चयनित 25 खिलाड़ी भाग लेंगे, खेल कौशल के आधार पर 18 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जो राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता जो सीकर में आयोजित होगी उसमे बारां जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket