बारां । भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर “ऑपरेशन सिंदूर“ की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान में 19 जून को ग्राम कोयला मे होने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि बारां झालावाड़ के सांसद दुष्यंत सिंह के आतिथ्य में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा।
इसके निमित्त भाजपा देहात अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी व प्रधान मोरपाल सुमन की अगुवाई मे पदाधिकारी व कार्यकर्ता सीमली साकली, विजयपुर, आखेड़ी, बोरेडी, रानीखेड़ा, थामली आदि गांव में जाकर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इस दोरान योगेश गोढ़ चंद्र प्रकाश यादव, अनिरुध् मीणा, विनोद मेघवाल, चौथमल मीणा, बनवारी मीणा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




