भाजपा ने जिला व मंडल स्तर पर मनाये जाने को लेकर लगाए जिला संयोजक व सह संयोजक
बारां । भारतीय जनता पार्टी जिला ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जिला व मंडल स्तर पर मनाने को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला संयोजक व सह संयोजको की नियुक्ति की है। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से 11 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया। तब से दुनिया भर में लाखों लोग योग अभ्यास से एकजुट होकर हर साल इस दिन मनाते है।
इसी निमित्त जन जागरण के लिए एवं लोगों को योग दिवस से जोड़ने के लिए जिला अध्यक्ष सिकरवार ने जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र गालव को जिला संयोजक, वहीं जिला उपाध्यक्ष संजय झाम्ब व श्री कृष्ण मेहता को सह संयोजक नियुक्त किया भाजपा के सभी बीस मंडलों पर 18 व 19 जून को योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 21 जून को जिला प्रशासन द्वारा होने वाले कार्यक्रमों में भाजपा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाग लेंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




