केण्डल जलाकर दो मिनट का मौन रखा
बारां । अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान हादसे में दिवगंत हुई आत्माओं को महिला कांग्रेस द्वारा केण्डल जलाकर दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश वर्मा ने बताया कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के लिए एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विभान ने उड़ान भरी थी। इस विमान में 12 क्रू मेम्बर सहि 242 यात्री सवार थे। यह प्लेन अपनी उड़ान भरने के कुछ ही समय में एक बिल्डिंग से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिस बिल्डिंग से टकराया उसमें सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर रहते थे। इस विमान दुर्घटना में सैकड़ों व्यक्ति काल के ग्रास बन गए।
महिला कांग्रेस द्वारा इस विमान दुर्घटना में अपनी जान गवां चुके सभी दिवंगत आत्माओं की चिर शान्ति के लिए केण्डल जलाकर, दो मिनट का मौन धारण कर ईष्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत परिवारजनों को इस भीषण दुख को सहन करने के लिए सम्बल प्रदान करने की कामना की गई। श्रद्वाजंलि कार्यक्रम में कंचनदेवी, सूरजाबाई पंकज, ममता बैरवा, पिंकी यादव, दीक्षा गोस्वामी, गुड़िया सुमन, ममता, हेमलता सुमन, रामद्वारक्या गुर्जर, शकुंतला अग्रवाल, संतोष बैरवा, सुगनाबाई, पूजा सुमन, प्रियंका मेहता, वंदना मेहता आदि महिलाएं उपस्थित रही।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




