[aioseo_breadcrumbs]

समाज के निर्धन मेघावी छात्रों की शिक्षा के लिए करेंगे आर्थिक सहयोगः पवन

कोटा में हुई रजक समाज सम्भागींय कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक
बारां 17 जून। रजक समाज सम्भागींय कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक कोटा में हल्दीघाटी गेट के पास स्थित एक निजी होटल में पूर्व जिला कलेक्टर पीसी पवन की अध्यक्षता में हुई। इसमें बारां से भी पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य सलाहकार एवं मिडिया प्रभारी रामस्वरूप पंकज ने बताया कि बैठक में सभी नये सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनन्दन किया। वरिष्ठ सलाहकार रेलवे में वरिष्ठ टी. सी. अधिकारी भगवान दास रजक ने समिति के सदस्यों, उनके बच्चों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का जन्मदिन व शादी की वर्षगांठ मनाईं। उनका तिलक लगाकर व माल्यार्पण स्वागत अभिनन्दन किया एवं सामूहिक केक काटा गया। उपाध्यक्ष किशोर परासिया, मंत्री शिवराज पंकज, कौषाध्यक्ष दिनेश पंकज ने संचालन किया।

डॉ. अरुण सामर ने शिक्षा से वंचित बच्चों एवं निर्धन मेघावी छात्र-छात्राओं को शिक्षा में आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी ने सहमति दी। बैठक में नये एवं पुराने सभी सदस्यों ने परिचय दिया। एजेंडानुसार चर्चा की एवं कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सम्भागीय समिति की कार्यकारिणी में बारां से रामस्वरूप पंकज व सेवानिवृत जिला शिक्षाधिकारी कन्हैयालाल देदवाल, महावीर पंकज मांगरोल, बद्रीलाल वर्मा किशनगंज, लक्ष्मीनारायण सेवानिवृत कानूनगो, मोहनलाल पंकज नायब तहसीलदार, राजकुमार कोयला सुपरवाइजर, राजकुमार अध्यापक शाहबाद, गणेश वर्मा सेवानिवृत अध्यापक शाहबाद, झालावाड़ से डॉ. अरूण सामर, पदम कुमार वर्मा, निर्मल प्रधानाचार्य झालरापाटन, अंकित वर्मा, बूंदी जिले से फूलचंद हेडकानिस्टबेल, परशुराम सहायक प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा विभाग, राधेश्याम सेवानिवृत अध्यापक, रामस्वरूप वर्मा व्याख्याता लबान , रमेशचंद्र रजवानिया व्याख्याता लाखेरी आदि को नियुक्त किया गया है।

इस दौरान मनोरंजन के लिए अनिता व संजय सिंह ने हाऊजी कार्यक्रम आयोजित करवाया। बैठक में सूरजमल दाहवा, हनुमान सामरिया, भगवानदास रजक, रामरतन पंकज, भगवान प्रसाद पंकज, रामप्रसाद पंकज, रोहित रियाना, बीरबल खाटवा, उमाशंकर पंकज, सुन्दरलाल खुवाल, महावीर पंकज, डी.पी.चौधरी, रमेश दिवाकर, चंदन एडवोकेट, रोहित खाटवा, संजय कुमार सिंह, ब्रजराज सिंह, सुभाष चौधरी, बालकराम दिवाकर उपस्थित थे। इससे पूर्व अतिथियों ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket