[aioseo_breadcrumbs]

1 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

बारां । अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन में डीएसपी सोजीलाल मीना और थानाधिकारी दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में थाना अन्ता की टीम गठित की गई। टीम कस्बा अन्ता में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एनटीपीसी दांयी मुख्य नहर की पुलिया की ओर जाते समय एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखा।

पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मुकेश पुत्र धनराज, जाति बागड़ी मोग्या, निवासी बालाखेड़ा, थाना अन्ता, जिला बारां बताया। उसके कंधे पर लटका थैला चेक किया गया। उसमें 1.500 किलो अवैध गांजा मिला। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर गांजा जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना अन्ता में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी सीसवाली कर रहे हैं। आरोपी से गांजा रखने और बेचने को लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस टीम में थानाधिकारी दिग्विजय सिंह, हैडकांस्टेबल राजेश सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, विक्रांत, कृष्ण कुमार और चालक मुकेश शामिल रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket