बारां । शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाली एमीनेन्ट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस की डायरेक्टर डॉ. सुधिरा को कोटा विश्वविद्यालय द्वारा डॉ. ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की गई है। कोटा विश्वविद्यालय द्वारा डॉ. सुधिरा को शिक्षा विषय में डॉ. ऑफ फिलॉसफी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने यह उपाधि “शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के कार्य संतोष, समायोजन, मनोबल एवं व्यक्तित्व का तुलनात्मक अध्ययन“ विषय पर किए गए उत्कृष्ट शोध के आधार पर प्राप्त की। उनका शोध प्रोफेसर सुशमा सिंह, डीन, शिक्षा विभाग, कोटा विश्वविद्यालय, कोटा व प्राचार्य जे.एल. एन.पी.जी.टी.टी. कॉलेज के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
शोध प्रबंध 5 फरवरी को प्रस्तुत किया गया था, जिसे विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा 4 जून को स्वीकृति प्रदान की गई। डॉ. सुधिरा ने अपने शोध कार्य में यूजीसी द्वारा निर्धारित वर्ष 2009, 2016 एवं 2022 के मानकों का पूर्णतः पालन किया। डॉ. सुधिरा ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शोध निर्देशक प्रो. सुषमा सिंह, और समस्त सहयोगियों को देते हुए कहा कि “यह उपलब्धि मेरे लिए केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि शिक्षा क्षेत्र में एक सकारात्मक योगदान का प्रतीक है। उनकी इस शैक्षणिक सफलता पर एमीनेन्ट ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, बारां सहित शिक्षा जगत में प्रसन्नता की लहर है। संस्थान के सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




