बारां । नहरी किसान संघर्ष समिति ने शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री दिलावर दिलावर को अध्यक्ष पवन यादव के नेतृत्व में एक शिष्ट मंडल के रूप में सर्किट हाउस में मुलाकात कर मांग पत्र परवन वृहद सिंचाई परियोजना निर्माण कार्य प्रगति करवाने के लिए दिया। शिष्ट मंडल में पटेल मांगीलाल नागर, पूर्व सरपंच रविकांत मेहरा, संगठन मंत्री रामावतार मीणा, राजेंद्र गौड, राधेश्याम सुमन, आदि ने मांग पत्र देते हुए गत 22 वर्षों से क्षेत्र के किसानों द्वारा परवन वृहद सिंचाई परियोजना का अमृत रूपी जल किसानों के खेतों को देने के लिए निरंतरता बनाए हुए हैं।
नहरी किसान संघर्ष समिति ने समय-समय पर निर्माण कार्यों का अवलोकन कर कमियों एवं कछुवा चाल के निर्माण पर ध्यान आकर्षित सरकार का किया है। वर्तमान में टर्नल डेम के मुकाबले परवन वृहद सिंचाई परियोजना की दाईं बाईं मुख्य नहर का कार्य लगभग वर्तामान वित्तीय वर्ष में नगण्य रहा। दिलावर का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि बारिश आने वाली हैं। वर्तमान में संविदा कंपनी मेटेरियल साइड पर डम्प करवा देते हैं। तो बारिश में भी पक्काकरण का काम होता रहेगा। मंत्री दिलावर ने संबंधितों को निर्देशित करने के लिए नहरी किसान संघर्ष एवं सिंचाई समिति को आश्वस्त किया है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




