[aioseo_breadcrumbs]

संगीतमय सुंदरकांड की स्वर लहरियों और मधुर धुनों पर झूमे श्रद्धालू

बारां । शहर के कोटा रोड स्थित न्यू सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर पर समिति द्वारा आयोजित संगीतमय सुंदरकांड के दौरान धार्मिक भजनों की स्वर लहरियों एवं मधुर धुनों पर श्रद्धालुगण झूम उठे। धार्मिक आयोजन सुंदरकांड के अवसर पर उपस्थित हुए उपखंड अधिकारी दिव्यांशु शर्मा ने शास्त्र एवं संस्कार व धार्मिक आयोजन की संक्षिप्त व्याख्या करते हुए कहा कि हममें हमारे पौराणिक पारंपरिक सनातन-हिंदू धर्म से जुड़े सभी संस्कार आत्मसात होने चाहिए, खासतौर पर हमारी आने वाली पीढ़ियां हिंदू संस्कारों को भली-भांति जान सके, इसके लिए उन्हें पारिवारिक रूप से वेद-पुराण, रामायण व भागवत गीता, रामचरितमानस साहित इत्यादि हिंदू धर्म से जुड़े ग्रंथों व पूजा-पद्धति का ज्ञान देने की आवश्यकता है।

शर्माने खास तौर पर मंदिर में उपस्थित मातृशक्ति को आह्वान किया कि वह परिवार व घर में संस्कारों की जननी मानी जाती हैं। इसलिए वह अपने बच्चे-बच्चियों के उत्तम संस्कारो विधिवत दे सकती हैं। उसमें विशेष तौर पर हमारी बच्चियों के लिए हिंदू पुराणों, संस्कारों का ज्ञान तथा हमारी पूजा-पद्धति व रीति -नीति का भान होना अति आवश्यक हो गया है। समिति द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भी योजना तैयार की गई हैं। जिसके तहत पूरे परिसर को एक नया रूप देने हनुमान मंदिर को भव्यता देने के लिए रूपरेखा तैयार की गई हैं।, इस हेतु उपखंड अधिकारी दिव्यांशु शर्मा ने समिति के सदस्यों को पूर्ण विश्वास दिलाते हुए कहा कि वह इस कार्य में यथासंभव सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मंदिर से मेरा जुड़ाव काफी वर्षों से हैं।

तब ही से मेरा मंदिर में आने का क्रम बना हुआ है। मन में यह भी इच्छा जागृत हुई कि यह मंदिर भव्य रूप धारण करें, जो कि सबके सहयोग से साकार हो सकेगी। सुंदरकांड संपन्न होने के पश्चात महाआरती की गई प्रसाद का वितरण किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए उपखंड अधिकारी दिव्यांशु शर्मा का समिति के सदस्यों द्वारा दुपट्टा पहन कर सत्कार किया गया। इस मौके पर समिति सभी पदाधिकारी एवं सदस्य तथा मातृशक्ति और सिविल लाइंस निवासी आदि उपस्थित थे।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket