[aioseo_breadcrumbs]

जैन तीर्थ स्थापना की तीसरी वर्षगांठ पर हुए धार्मिक आयोजन

मंदिर पर हुआ तीसरा ध्वजारोहण
बारां । कोटा रोड़ हाईवे पर बमूलिया के निकट स्थित श्रीजय त्रिभुवन विमल विहार तीर्थधाम की द्वितीय वर्षगांठ पर तृतीय ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस दौरान समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना की। इसमें सकल श्रीसंघ उपस्थित रहा। उपध्यान तप करके आई पार्ष्वी पोरवाल का सभी ट्रस्टियों ने स्वागत किया। सचिव राजेन्द्र रंगावत एवं ट्रस्टी गौत्तम मारू ने बताया कि जैन तीर्थ स्थापना की तीसरी वर्षगांठ पर मंदिर पर ध्वजा चढाने व सकल श्रीसंघ के स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, जिला प्रमुख उर्मिला जैन, चन्द्रप्रभू नवयुवक मण्डल अध्यक्ष यश जैन भाया परिवारजन रहे।

ललित श्रीमाल एवं गौत्तम बोरडिया ने बताया कि द्वितीय वर्षगांठ एवं तृतीय ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान रविवार को सुबह जैन तीर्थ पर विराजित प्रभूश्री के 18 अभिषेक, पूजा-अर्चना कार्यक्रम सम्पन्न हुए, उसके बाद सकल श्रीसंघ का नाष्ता नवकारशी हुआ। प्रातः 9 बजे सत्तरभेदी पूजा व 10 बजे ध्वजारोहण हुआ अन्त में स्वामी वात्सल्य का लाभ सकल श्रीसंघ ने प्राप्त किया। श्री गुणवर्धन शंखेष्वर पार्ष्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्मिला जैन भाया एवं ट्रस्टी प्रकाश भाई ने बताया कि आत्मा को महात्मा, महात्मा को परमात्मा, रागी को विरागी व वितरागी बनाने वाले त्रिभुवननाथ है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket