बारां । राजकीय कन्या महाविद्यालय में बीए सेमेस्टर प्रथम व तृतीय नियमित एवं स्वयंपाठी छात्राओं की गृह विज्ञान विषय की प्रायोगिक परीक्षा 2 जून से प्रारम्भ होगी। प्राचार्य एसके मेहता ने बताया कि बीएससी सेमेस्टर प्रथम व तृतीय विज्ञान संकाय की नियमित स्वयंपाठी छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा 2 से आयोजित की जायेगी। बी.एससी./बी.ए. सेमेस्टर प्रथम व तृतीय नियमित एवं स्वयंपाठी छात्रायें अपने निर्धारित समयनुसार प्रवेश पत्र एवं प्रायोगिक फाईल के साथ महविद्यालय में उपस्थित होवें। उक्त प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं को प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित कर दिया जायेगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




