बारां। विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत के सभी आदर्श विद्या मंदिर और स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूलों ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देकर इतिहास रच दिया। कुल 8 स्कूलों से 287 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 55 ने द्वितीय स्थान पाया। 26 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार राठौर और जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 61 छात्राओं को 75 प्रतिशत से अधिक अंक मिलने पर गार्गी पुरस्कार के लिए चुना गया। आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय छबड़ा के छात्र प्रियांशु केलवा ने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान पाया। मदन लाल भवानी शंकर गुप्ता बालिका आदर्श विद्या मंदिर की छात्रा तमन्ना नगर ने 96 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय सीसवाली की छात्रा वंशिका नगर ने 95.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया।
जिला मंत्री अशोक कुमार योगी ने बताया कि जिले के टॉपर्स का सम्मान 9 जून को छीपाबड़ौद में आयोजित नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र में किया जाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते






4 responses to “विद्या भारती ने 10वीं परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देकर इतिहास रचा”
शानदार कवरेज आदरणीय
Third Eye News 24 के बारे आपके द्वारा दी गई प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपके सुझाव व सहयोग सादर आमंत्रित है। आपके द्वारा दिए गए स्नेह, सराहना एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद।
Third Eye News 24 के बारे आपके द्वारा दी गई प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आपके सुझाव व सहयोग सादर आमंत्रित है। आपके द्वारा दिए गए स्नेह, सराहना एवं मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद।
Third Eye News 24 में प्रकाशन के लिए आप अपने लेख एवं मौलिक रचनाएं प्रेषित कर सकते हैं।
Thanks