बारां । बुधवार 28 मई को जारी हुए 10 वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में 12वीं कक्षा की तरह ही बेटियों ने बाजी मारी हैं। बारां शहर के नयापुरा स्थित सहारा बाल विद्या निकेतन, का 10 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के डायरेक्टर आफाक सर ने बताया की छात्रा अलीशा ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल का, अपने परिवार व स्कूल में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने वाले अध्यापकों का नाम रोशन किया अलीशा ने स्कूल टॉप किया, साथ ही अयान ने 84 प्रतिशत, मोहम्मद अयान 80 प्रतिशत, मोहम्मद जुबेर 78 प्रतिशत ओर साहिल 68 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल व परिवार का मान बढ़ाया।
छात्रा अलीशा ने बताया की स्कूल में बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलने लगातार मेहनत करने से कामयाबी मिली है। परिणाम जारी होने के बाद स्कूल परिसर में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र – छात्राओं का माला पहनाकर मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया, इस दौरान डायरेक्टर आफाक सर, अध्यापक हाफिज इंसाफ, महावीर मीणा, जितेंद्र नागर, महेश पारस, सचिन वर्मा, इकबाल गोरी, इरशाद गोरी, मुरली सेन, जीएस नामदेव, सीता मैडम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




