अजमेर । वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में अजमेर दक्षिण की विधायक अनीता भदेल के वक्तव्य की भाजपा के वरिष्ठ नेता, के पूर्व अध्यक्ष एवं महाराणा प्रताप जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष धर्मेश जैन ने प्रशंसा की है। अजमेर दक्षिण से पांचवीं बार विधायक एवं पूर्व मंत्री अनीता भदेल ने एक आयोजन में बताया कि किस प्रकार अहिल्याबाई ने शासन को मातृवत संवेदनशीलता प्रजावत न्याय के साथ संचालित किया। उन्होंने भारत की प्रथम महिला प्रशासकों में से एक बताया, जिनके निर्णय भी नीति-निर्माताओं को दिशा देते हैं।
जैन ने कहा कि अपने पांच दशक से अधिक के राजनीतिक जीवन में पहली बार किसी विधायक राजनीतिज्ञ को गहन विवेचन अध्ययन कर बोलते सुना है। अनीता भदेल की जानकारी शोध निश्चित रूप से सराहनीय है। जैन ने भदेल की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि उनकी गहन जानकारी दृष्टिकोण को देखते हुए कांग्रेस शासनकाल में उन्हें श्रेष्ठ विधायक का सम्मान मिलना एक उचित प्रशंसनीय निर्णय था। नगर निगम चुनाव की ओर संकेत करते हुए जैन ने कहा कि भाजपा का फिर से बोर्ड बनना लगभग तय हैं। पार्टी को चाहिए कि वे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दे जो पराक्रम के साथ जनसेवा में जुटे हैं। उन्होंने कहा, “जो परिक्रमा से नहीं, पराक्रम से जनता का विश्वास अर्जित करें, वही सच्चे जनप्रतिनिधि होते हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




