उत्साह से मनाई महाराणा प्रताप की जयंती
बारां । नटराज गार्डन, बारां में सर्व राजपूत समाज द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह जी की 485वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। रविन्द्र सिंह मिसाई ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास कार्यक्रम अध्यक्ष बारां भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार रहे। अतिथियों का स्वागत वंदन आयोजन समिति सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया। प्रताप सिंह खाचरियावास ने महाराणा प्रताप के त्याग, बलिदान, वीरता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह महाराणा प्रताप ने सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर मुगलों के खिलाफ युद्ध लड़ा राजपूताना की आन बान शान को बचाए रखा। राणा ने अपना संपूर्ण जीवन न्यौछावर कर दिया, लेकिन अन्याय, अनीति, अधर्म के विरुद्ध सिर नहीं झुकाया।

मुख्य अतिथि नरेश सिंह सिकरवार ने बताया कि सभी राजपूत संगठनों को एक मंच पर आकर काम करना चाहिए जिससे राजपूत समाज को मजबूती मिले। लोकेश सिंह ढोटी ने स्वागत भाषण देते हुए महापुरुषों की जयंती समारोह की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। चंद्र सिंह नंदगांवड़ी ने धन्यवाद भाषण देकर सभा का समापन किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील शर्मा ने किया। इसके बाद नटराज गार्डन से एक विशाल केसरिया वाहन रैली प्रताप चौक के लिए रवाना हुई। जगह-जगह सर्व हिंदू समाज के द्वारा गेट लगाकर, पुष्प वर्षा करके, शीतल पेय पदार्थों के द्वारा राजपूत समाज का भव्य स्वागत किया गया। प्रताप चौक पर पहुंचकर महाआरती का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सर्व हिंदू समाज उपस्थित रहा।
महाआरती के दौरान आतिशबाजी पुष्प वर्षा की गई। प्रताप चौक पर महाआरती अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के द्वारा की गई महाआरती का नजारा ऐतिहासिक भव्य था। प्रताप चौक पर धन्यवाद भाषण ऋतुराज सिंह हाड़ा, अनुराग सिंह मुडंली ने दिया। कार्यक्रम में सर्व राजपूत और सर्व हिंदू समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




