बारां । विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जेसीआई के सदस्यों ने सरकारी अस्पताल में एक स्वास्थ्य जागरूकता पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसकी प्रोजेक्ट एडवाइजर जोन डायरेक्टर निधि बंसल मेंटोर पास्ट प्रेसिडेंट श्रुति सिंघल रही। जेसीआई की मीडिया प्रवक्ता कीर्ति मित्तल जैन ने बताया कि कार्यक्रम में प्रेसिडेंट सोनिया चौरसिया, सचिव नीतू गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिना गोयनका के साथ जेसीआई की पूरी टीम द्वारा महिलाओं व लड़कियों को स्वच्छता पैड वितरित किए उन्हें स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
डॉ. जिज्ञासा बंसल ने इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्हें बताया कि कैसे व क्यों स्वच्छ सैनेट्री पैड का उपयोग करना जरूरी है। साथ ही डॉ.जिज्ञासा बंसल ने सभी जेसीआई के सदस्यों को मेंस्ट्रूअल कप के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। मासिक धर्म के समय स्वस्थ रहने हेतु डॉ. जिज्ञासा ने सबको बहुत उपयोगी टिप्स भी दिए। प्रिया ड्रोलिया की तरफ से जेसीआई की मेंबर्स को मेंस्ट्रूअल कप वितरित किए गए। जेसीआई के सभी सदस्यों नीतू गर्ग, प्रीति गोयल, मीनाक्षी गर्ग, वेदांशी सिंघल, यशिका चौरसिया इत्यादि ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया सभी ने मिलकर पैड वितरित किए महिलाओं व लड़कियों को स्वच्छता स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




