बारां । नागरिक सुरक्षा संगठन के तहत जिले में नए सुरक्षा स्वयंसेवकों की नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। जिला कलक्टर एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि पूर्व में यह तिथि 20 मई निर्धारित की गई थी। लेकिन अपेक्षित संख्या में आवेदन नहीं मिलने के कारण अब इसे बढ़ाकर 10 जून कर दिया गया है। जिला कलक्टर तोमर ने बताया कि तहसील उपखंड स्तर पर नागरिक सुरक्षा के लिए नए स्वयंसेवकों का चयन किया जाना है। इसके लिए इच्छुक नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। जो अब 10 जून तक संबंधित उपखंड कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शेष आदेश व चयन प्रक्रिया पहले की तरह ही लागू रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर नागरिक सुरक्षा की इस सेवा में भागीदार बनें।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




