बारां । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला बारां के तत्वावधान में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में कोटा मंडल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप कुमार माथुर के आतिथ्य एवं जिला संगठन आयुक्त प्रदीप चित्तौड़ा की अध्यक्षता ओम प्रकाश सारस्वत संयोजक हिमालय परिवार के विशिष्ट आतिथ्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुराना अस्पताल में उमेश गाडोलिया के संचालन में आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़ी हुई जानकारी देते हुए महाराणा प्रताप को नमन कर याद करते हुए बच्चों में स्वाभिमान से जीने का संकल्प दिलाया। सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप कुमार माथुर ने स्काउट साहसी होता है, इस नियम को जीवन से जोड़ते हुए सभी बालक बालिकाओं को साहसी बनने का संदेश प्रदान किया।
कभी भी प्रतिकूल परिस्थितियों में अनुकूल रहने के लिए लिए तैयार रहने का संकल्प दिलाया। जिला संगठन आयुक्त प्रदीप चित्तौड़ा ने स्काउट गाइड संगठन द्वारा किस प्रकार अच्छे संस्कार एवं आदतें बताई जाती हैं। इसके बारे में जानकारी देते हुए महाराणा प्रताप को नमन किया। समारोह में जिला हेडक्वार्टर कमिश्नर भैरूलाल वर्मा ने शिविर की जानकारी प्रदान की साथ ही प्रताप की जीवनी के बारे में प्रकाश डाला। इस अवसर पर निर्मला सिंह ने स्काउट गाइड संगठन से जुड़ने का आवाहन किया। कार्यक्रम में रोवर लीडर महेश सेन, ईश्वरलाल यादव, ओमप्रकाश, रामविलास मेघवाल, धीरज नागर, गिरिराज नागर, तेजराम मीणा, मदन मोहन मेघवाल, राजीव सक्सेना, कमलेश मीणा, लक्ष्य गोयल आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




