बारां । राशन डीलर विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार बारां शहर के लिए चुनाव प्रभारी अब्दुल रईस व रामावतार गौतम द्वारा चुनाव संपन्न करवाए गए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र आवेदन महेन्द्र कुमार उदयवाल का प्राप्त हुआ। इसके अलावा कोई दूसरा आवेदन नहीं आने की वजह से महेन्द्र कुमार उदयवाल को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध विजय घोषित किया गया। जिसमें निम्न राशन डीलरों ने भाग लिया जिलाध्यक्ष योगेश गौड बसंत कुमार नामा, भरत सुमन, हितेश गुप्ता, अन्तिम नामा, रणजीत सिंह, रणजीत भूमल्या, जीतू अदलक्खा मनोज सुवालका, जानकीलाल बैरवा, कपिल राठौर, लेखराज सुमन, रणजीत सिंह, गिरधर शर्मा, विनोद कुमार बंकट, बारां ग्रामीण अध्यक्ष पूरणमल नागर सतीश दीक्षित आदि शामिल थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




