बारां । शहर के तालाब पाड़ा में गुरूजी का चौक स्थित वीणा सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय का इस बार भी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम सर्वात्तम रहा है। छात्रा नंदिनी मेहता 96.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर रही। वहीं प्रिंस व प्रियांशु चौरसिया 95.17-95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा 94 प्रतिशत अंक प्राप्त से दिया छंदक तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार पुलकित शाक्यवाल ने 88.80, तस्मिया 75 व शीनम 70.33 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई। जबकि प्रिंस व पुलकित ने विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। निदेशक पंकज जैन सहित स्टाफ ने सभी उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्रों का माल्यार्पण कर व मुंह मीठा कर स्वागत किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शिक्षक बिन्टू जाटव, जाहिद हुसैन, विजय नागर, लविश चौरासिया, राजेंन्द पंचोली, सुरेंद्र नागर, शिक्षिका दुर्गेश शर्मा व सोना सुमन ने भी सभी छात्रों का का स्वागत किया। निदेशक पंकज जैन ने कहा कि प्रतिवर्ष बेहतर परिणाम देने के लिए संस्था द्वारा विशेष प्रयास किए जाते हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




