बारां । महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय स्टेशन रोड बारां के दसवीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। शाला प्रधान आलोक दाधीच ने बताया कि विद्यालय में कुल 37 विद्यार्थी थे जिनमें से सभी बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त किए। रुद्र सुमन ने गणित विषय में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। रुद्र सुमन ने अपने परिणामों का श्रेय विद्यालय के सभी शिक्षकों को दिया बताया की विद्यालय में बहुत अच्छा शैक्षणिक वातावरण हैं। सभी अध्यापक अपने पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य करते हैं। विद्यार्थियों की सभी समस्याओं का निराकरण करते हैं। 35 विद्यार्थियां में से 31 प्रथम श्रेणी में व 4 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। रूद्र सुमन को प्रथम रैंक, मान्तशा मेव द्वितीय रैंक व वेदिका राठौर को थर्ड रैंक मिली।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




