बारां । अस्पताल रोड स्थित मां अम्बिका सीनियर सैकंडरी स्कूल का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड का घोषित परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। इसमें सर्वाधिक 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्रा सलोनी गोयल स्कूल में टॉपर रही। शेष सभी प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं कर शाला निदेशक हरिमोहन गोयल व स्टाफ ने माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान निदेशक गोयल ने कहा कि स्टाफ सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की मेहनत से ही यह उत्कृष्ट परिणाम आया है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




