बारां । प्रबन्धक (पीएम किसान) पीटी चन्द्रशेखर आजाद ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पंचायत समिति बारां मुख्यालय पर 29 मई से 31 मई तक इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक के माध्यम से मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में पात्र लाभार्थियों का भूमि सत्यापन, ईकेवाईसी एवं बैंक आधार सीडिंग, डीबीटी का कार्य पूर्ण किए जाएंगें। तहसील के सभी पात्र लाभार्थियों जिनका कार्य पेंडिंग है वे अपना आधार एवं जमीन की छाया प्रति साथ लेकर शिविर में कार्य पूर्ण करवा सकते हैं। बारां तहसील के 2622 लाभार्थियों का ई-केवाईसी, 1176 लाभार्थियों का बैंक आधार सीडिंग एवं 353 लाभार्थियों का पोर्टल पर भूमि सत्यापन नहीं होने से आगामी किस्त से वंचित रहेगें।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




