बारां । जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार, अटरू से प्राप्त आवेदन पत्र व अनुशंसा के आधार एवं मुख्यमंत्री कार्यालय राजस्थान सरकार जयपुर से राशि स्वीकृति प्राप्त होने पर अडानी गेट कवाई के पास टक्कर लगने से तीन व्यक्तियों बबलू सुमन पुत्र छोटूलाल, मीना पत्नी बबलू सुमन, मयूरी पुत्री बबलू सुमन की दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक आश्रित गौरव पुत्र बबलू सुमन आयु तीन वर्ष नाबालिग संरक्षक दादा छोटूलाल पुत्र गणेश राम जाति माली निवासी ग्राम कुन्जेड तहसील अटरू जिला बारां के बैंक खाते में 3 लाख रुपए सहायता राशि भुगतान स्वीकृत की गई है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




