[aioseo_breadcrumbs]

वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर कार्यशाला आयोजित

बारां । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण सशक्तिकरण पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला 28 मई को होटल राज पेलेस कोटा रोड बारां में आयोजित हुई। कार्याशाला के कार्यक्रम के शुभारम्भ विधायक राधेश्याम बैरवा, विधानसभा क्षेत्र बारां-अटरू की अध्यक्षता में विधायक ललित मीणा विधानसभा क्षेत्र किशनगंज वशिष्ठ अतिथिगण, अन्यगण समाजसेवी नरेश सिंह सीकरवाल, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, अध्यक्ष पेंशनर समाज दिनेश गुप्ता, जिला मंत्री पेंशनर्स समाज भैरूलाल जैन व अन्य सम्मानित वरिष्ठजन मौजूद थे। कार्यक्रम में विधायक बैरवा ने वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए आयोजित कार्यशाला के शुभारंभ के उदभोधन में कहा कि राज्य सरकार के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ताकि हर वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा मिल सके।

साथ ही आयुर्वेदिक विभाग की ओर से योग प्रशिक्षक द्वारा योग एवं ध्यान सत्र, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मनोवैज्ञानिक द्वारा मानसिक स्वास्थ्य निवारक देखभाल सत्र प्रस्तुतीकरण पुलिस विभाग की ओर से अति. पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को साथ दुर्व्यवहार की रोकथाम प्रतिक्रिया सत्र प्रस्तुतीकरण किया गया साथ ही आई.सी.आई. सी.आई. बैंक के प्रतिनिधि के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के साथ हो रहे साइबर क्राइम पर जानकारी साझा की। जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी शुभम नागर ने बताया कि कार्याशाला में वरिष्ठ नागरिकों से सम्बन्धित विभिन्न विषयों जैसे योग एवं ध्यान, मानसिक स्वास्थ्य और निवारक देखभाल, पोषण और स्वास्थ्य रूप में वृद्धावस्था, वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार की रोकथाम और प्रक्रिया, सामाजिक जुड़ाव और समय प्रबंधन के लिए रणनीतियां एवं वित्तीय योजना तथा डिजिटल साक्षरता आदि विषयों पर कार्यशाला में बताया गया। कार्यक्रम में अंत में उपखण्ड अधिकारी बारां के द्वारा धन्यवाद दिया गया और वरिष्ठ नागरिकों से कार्यशाला का फीडबैक लिया गया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket