बारां । राजकीय सार्वजनिक जिला पुस्तकालय के पुस्तकालय अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद मीणा ने बताया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों के उपयोगार्थ बाल कक्ष की स्थापना की जा रही है। जिसमें कक्षा 8 तक के बालक बालिकाओं को निःशुल्क सदस्यता प्रदान की जाएगी। बच्चों के उपयोगार्थ एवं ज्ञानार्जन हेतु विभिन्न प्रकार का बाल साहित्य का संग्रहण व प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसे पढ़कर अधिकाधिक बच्चे लाभ उठा सकते है। पुस्तकालय अध्यक्ष ने बताया कि हरीश नागर परामर्शदाता को बाल सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है। अतः संबंधित सभी अभिभावकों, परिजनों से आग्रह है कि बच्चों को पुस्तकालय में भेजने व सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित करें।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




