बारां । राज्य सरकार ने गर्मी के तीव्र प्रकोप को देखते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के अंतर्गत श्रमिकों के कार्य समय में बदलाव किया है। सीईओ राजवीर सिंह चौधरी ने बताया कि यह व्यवस्था आगामी 15 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। नई व्यवस्था के अनुसार अब मनरेगा श्रमिक प्रातः 5 से दोपहर 12 बजे तक विश्राम काल सहित कार्य करेंगे। यह निर्णय श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
सीईओ ने बताया कि यदि कोई श्रमिक समूह निर्धारित टास्क को समय से पहले पूर्ण कर लेता हैं। तो वे मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में कार्य की माप करवाकर एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के उपरांत कार्यस्थल छोड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कार्यस्थलों पर स्वच्छ एवं शीतल पेयजल, छाया की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्राथमिक उपचार बॉक्स में इलेक्ट्रॉन एवं ग्लूकोज की पर्याप्त उपलब्धता भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रमिकों को गर्मी में किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या न हो।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




