बारां । ग्राम बामला में जय माता दी क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पानाचंद मेघवाल पूर्व विधायक बारां ने किया। अध्यक्षता पीयूष सोनी पार्षद नगर परिषद बारां ने की। विशिष्ट अतिथि सुनील बामला चेयरमैन मार्केटिंग सोसायटी बारां रहे। प्रतियोगिता का आयोजन झालावाड़ रोड स्थिति बादाम फैक्ट्री ग्राम बामला के खेल मैदान में किया गया। पहला मुकाबला ग्राम मंडोला एवं राफेल क्लब बामली के बीच खेला गया जिसमें ग्राम मंडोला ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला ग्राम पाठेड़ा एवं रोला क्लब बामला के बीच खेला गया जिसमें रोला क्लब बामला ने जीत हासिल की। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक नरेश नागर, श्याम मुरारी मीणा, हरिमोहन नागर, मुरली मीना, अजय वैष्णव, संदीप मीणा, दशरथ मीणा मनोज नागर खिलाडियों व ग्रामीणों मे खेल के प्रति उत्साह रहा। उपस्थित ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




