बारां । सहायक डाक अधीक्षक सतीश कुमार मीना ने बताया कि संचार मंत्री, भारत सरकार एवं डाक निदेशालय नई दिल्ली के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार डाक सेवाओं को आम जन तक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 28 मई को प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक अटरू उप डाकघर प्रांगण में मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। अटरू उप डाकघर की जनता को आधार नामांकन एवं अपडेशन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्थाई रूप से मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। इच्छुक व्यक्तियों के डाक विभाग की सभी योजनाओं के खाते खोलने एवं बीमा का कार्य भी किया जाएगा। कैंप का उद्देश्य डाक सेवा जन सेवा को चरितार्थ करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को डाक विभाग के उत्पाद की जानकारी देना एवं डाकघर के उत्पादों से जोड़ने का उद्देश्य है, ताकि डाक सुविधा समाज के प्रत्येक वर्ग को उपलब्ध हो सके।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




