बारां। संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) धनराज मीणा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार खरीफ पूर्व अभियान के तहत ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘‘ कार्यक्रम का आयोजन 29 मई से 12 जून के मध्य सम्पूर्ण राज्य में किया जाएगा। कृषि विभाग, उद्यान विभाग व कृषि विज्ञान केंद्र अंता के समन्वय से जिले में प्रतिदिन 6 गांवों में ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘‘ शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ 200 कृषक प्रति शिविर भाग लिए जाने का प्रावधान है। शिविर में किसान हितैषी विभिन्न सरकारी एवं विभागीय योजनाओं, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, संतुलित उर्वरक व खाद का उपयोग, कृषि में नवाचारों, खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीक आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




