अपीलों मे पायी गई कमियों को ई-मित्र संचालक के माध्यम से करवाएं कमी पूर्ति
बारां । राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनान्तर्गत खाद्य सुरक्षा पोर्टल पर किए गए ऑनलाइन आवेदनों, अपीलों मे संबंधित उपखण्ड अधिकारी द्वारा जांच उपरांत कमी पाए जाने पर जिन आवेदनों को ई-मित्र, अपीलार्थी को कमी पूर्ति हेतु सेन्ड बैक किया गया है। आवेदन कर्ता, अपीलार्थी अपने नजदीकी ई-मित्र संचालक के पास जाकर आवेदन की कमियों को दुरुस्त करवाकर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ ले सकते है।
जिले में कुल 2032 आवेदन, अपील ई-मित्र संचालक को कमी पूर्ति हेतु भिजवाए गए है। 7751 आवेदन स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत किए गए राशन कार्ड धारक उपभोक्ता सम्बंधित राशन डीलर के पास जाकर ई-केवाईसी करवाएं ताकि आगामी माह से राशन प्राप्त कर सकें। मई के बाद अपात्रों से वसूली की कार्यवाही की जा सकती है। गीव अप अभियान के तहत जिलें मे 504 अपात्र लोगों को नोटिस जारी किए गए है। साथ ही अभियान की वैधता तिथी 31 मई तक बढ़ा दी गई है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




