बारां । जिला की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण’ किशनगंज परियोजना के किशनगंज 1 बजे 2 सैक्टर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ का एक दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न। जिला प्रशासन बारां महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने के लिए बहुत अग्रणी कदम उठाये जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से संस्था रॉकेट लर्निंग द्वारा जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर रही हैं। इस ट्रेनिंग के अंतर्गत उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास दुर्गाशंकर मीणा, परियोजना अधिकारी रवि मित्तल, महिला सुपरवाइजर मिथलेश राजपूत, अभिमन्यु मीणा वरिष्ठ सहायक, कमलेश आदि के सहयोग रहा। रॉकेट लर्निंग जिला कॉर्डिनेटर भुवनेश पंकज बतौर सुगमकर्ता कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




