[aioseo_breadcrumbs]

भाजपा प्रत्याशी कौशल नागर ने नामांकन पत्र दाखिल किया

बारां । नगर परिषद वार्ड नंबर 13 के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी कौशल नागर ने भाजपा शहर अध्यक्ष ओपी पारेता की अगुवाई में अपना नामांकन पत्र उपजिला कलेक्टर बनवारी लाल बैरवा को प्रस्तुत किया। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 12 बजे मनोज नागर, भाजपा कार्यकर्ता व वार्ड वासी ढोल नगाड़ों के साथ भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने जिला कलेक्ट्री पहुंचे पूर्व में विदित हैं। कि वार्ड पार्षद मदन मोहन नागर के इस्तीफा देने के बाद वार्ड नंबर 13 मे उपचुनाव होना था।

इसी निमित्त निर्वाचन आयोग की सूचना अनुसार शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया हैं। इस दौरान भाजपा नेता जयेश गालव, महावीर नामा, नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल, महामंत्री हरीश वैष्णव पार्षद, योगेश गौतम, अंतु, रानी शर्मा, योगेश गोढ, मनीष गौतम, चोथमल नागर, हरिओम सुमन, निकलेश शर्मा, सुनील नागर, वंश प्रताप, रोहित नायक शिवम शर्मा सहित महिलाएं व वार्डवासी मौजूद थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket