बारां । ग्रीष्मावकाष में 26 से 9 तक 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन फुटबॉल प्रषिक्षण शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटा रोड बारां में आयोजित किया जावेगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पीयूष कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त शिविर में जिलें के जिला/राज्य/राष्ट्र स्तर पर भाग लिये हुए मावि/उमावि विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक में अध्ययनरत खिलाडी छात्र जिनकी आयु 18 वर्ष से कम होगी भाग ले सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी राशि मान सिंह, ने बताया कि उक्त शिविर में भाग लेने हेतु इच्छुक विद्यार्थी चयन हेतु 26 को सुबह 7 बजे तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटा रोड बारां में सत्र 2023-24 की अंकतालिका, खेल प्रमाण-पत्र एवं नवीनतम पासपोर्ट फोटो के साथ उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




