[aioseo_breadcrumbs]

एमिनेंट स्कूल ने 12वीं बोर्ड में हासिल किया सौ फीसदी परिणाम’

बारां । बीववस ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं में 100 प्रतिशत अंक परिणाम हासिल किया है। इस सफलता ने विद्यालय के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को गर्व से भर दिया है। इसमें हरशिता नागर ने 92.80 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गरीमा नागर 92.20 द्वितीय व .निशा मीणा 89.80 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान पर रही। निदेशक प्रवीण शर्मा ने कहा, हमारे छात्रों की मेहनत और हमारे शिक्षकों की समर्पण भावना ने इस शानदार परिणाम को संभव बनाया है। हम सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हैं।

बीववस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान है। विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को न केवल शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाना है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी योगदान देना है। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर सभी को बधाई दी है और आगे भी इसी तरह की सफलता की कामना की है। यह सफलता न केवल विद्यालय के लिए बल्कि पूरे समुदाय के लिए भी गर्व का विषय है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket