नगर परिषद में स्वयंसेवी महिला समूह की महिलाओं ने लिया पौधों की रक्षा करने का संकल्प
10 जून से होगा पौधरोपण, नगर परिषद सात स्थानों कराएगा पौधरोपण
बारां । केंद्र सरकार की ओर से अमृत मित्र पहल योजना के तहत महिलाओं ने वृक्षों के लिए पौधरोपण अभियान का किया शुभारंभ। कार्यक्रम नगर परिषद की ओर से प्रताप चौक स्थित कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद की अमृत योजना नोडल अधिकारी भुवनेश मीणा, एनयूएलएम संयोजक सत्यनारायण नागर और विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुई। इस दौरान अमृत योजना की नोडल अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के आवास और शहरी विकास मामलों के मंत्रालय की ओर से अमृत मित्र पहल के तहत महिलाएं वृक्षों के लिए अभियान की शुरुआत की गई है।
जिसके तहत चिन्हित सात स्थानों का स्वयंसेवी महिला समूह ने निरीक्षण कर पौधारोपण की जगह देखी। इन जगहों पर 10 जून से विशाल पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में सभी महिलाओं को किट दिया गया। साथ ही
से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि इन सभी महिलाओं को पौधों की देखभाल कर बड़ा करने का जिम्मा दिया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस से पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अगले दो वर्ष तक पौधों की देखभाल भी की जाएगी। डे एनयूएलएम संयोजक ने बताया कि डोल तालाब, मनिहारा तालाब, बड़ा बालाजी, हाड़ौती पैनोरमा एवं कलेक्ट्रेट परिसर सहित अन्य स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




