[aioseo_breadcrumbs]

सम्राट पृथ्वीराज चौहान टेनिस प्रतियोगिता
अजमेर। अंतरराष्ट्रीय युवा टेनिस खिलाड़ी जिज्ञासा के साथ सान्वी ने यहां संपन्न सम्राट पृथ्वीराज चौहान टेनिस प्रतियोगिता में दोहरे खिताबों पर कब्जा जमाया। जिज्ञासा ने सीनियर तथा सानवी ने जूनियर वर्ग में यह उपलब्धि अर्जित की है। कुंदन नगर स्थित राजपूत छात्रावास परिसर के हिलव्यू टेनिस एकेडमी पर आयोजित तीन दिवसीय सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति टेनिस प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग की अलग-अलग 8 स्पर्धाएं आयोजित की गई।

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक भरत सिंह चौहान ने बताया कि हिल व्यू टेनिस अकादमी की खिलाड़ी जिज्ञासा नरसिंघानी ने पहले ओपन वर्ग के एकल मुकाबले में हर्ष पाल को हराकर खिताब अपने नाम किया जिज्ञासा ने महिला युगल में शिक्षा के साथ मिलकर भुवी एवं सानवी की जोड़ी को परस्त कर फाइनल मुकाबला जीता। भरत सिंह चौहान के अनुसार जूनियर वर्ग में सानवी मेहरा ने भूवी को 14 वर्ष छात्रा वर्ग के फाइनल मुकाबले में हराया। सान्वी मेहरा की विजय यात्रा महिला वर्ग के ओपन एकल फाइनल में भी जारी रही जहां उसने साक्षी को हरा दिया। छात्र वर्ग 12 वर्ष मुकाबले में विशमे ने समर्थ को 14 वर्ष आयु वर्ग में सौहार्द ने भव्य राज को, छात्रा वर्ग में रुद्राक्षी ने परिधि को हराया। पुरुष युगल मुकाबले में निखिल व हर्षपाल की जोड़ी ने लव एवं राहुल की जोड़ी को हराया।
24 मई को मुख्य समारोह में किया जाएगा सम्मानित
इन सभी कार्यक्रमों के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, पर्यटन विभाग, भारत विकास परिषद, महर्षि दयानंद सरस्वती पृथ्वीराज चौहान शोध संस्थान, भारतीय इतिहास संकलन समिति सहित अन्य संस्थाएं अपना सहयोग दे रही है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket