[aioseo_breadcrumbs]

सम्राट पृथ्वीराज चौहान हॉकी प्रतियोगिता
अजमेर । कानपुरा हॉकी क्लब ने नागौर हॉकी एकादश को यहां खेली जा रहीं सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मृति हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में 4-3 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में 7 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव देवेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में मेजबान कानपुरा टीम की शुरुआत शानदार रही जहां उसके खिलाड़ियों ने पहले क्वार्टर में दो गोल कर बढ़त हासिल की लेकिन मध्यांतर से पूर्व नागौर की टीम ने दो गोल दाग कर वापसी की।

खेल की उत्तरार्ध में कानपुरा टीम ने दो गोल बनाए जबकि मेहमान टीम एक ही गोल बना पाई। नागौर टीम इस हार के साथ ही प्रतियोगिता से बाहर हो गई। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जा रही है। इससे पूर्व उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमर ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलो दिल से, जीतो गर्व से एवं हारो सम्मान से। उन्होंने कहां कि खेल सिर्फ जीत हार का माध्यम नहीं हैं। इससे नेतृत्व की क्षमता एवं भाईचारे की सद्भावना बढ़ती है।

समारोह के अध्यक्ष राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के पूर्व सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि खेलों के माध्यम से भी इतिहास पुरुषों को याद किया जा सकता है, सम्राट पृथ्वीराज चौहान अचूक निशानेबाजी के लिए जाने जाते हैं उन्हीं की प्रेरणा से खेलों में दक्षता अर्जित की जा सकती है। इस अवसर पर ब्यावर जिला खेल अधिकारी डॉक्टर दिनेश चौधरी आयोजन समिति सदस्य अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल तकनीकी अधिकारी विनीत लोहिया भारतीय खेल प्राधिकरण के हॉकी प्रशिक्षक नंदकुमार शर्मा आयोजन समिति सदस्य मुकेश खींची एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को सांय कालीन सत्र में खेला जाएगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket