सब-जूनियर प्रतियोगिता में बारां के खिलाड़ियों का शानदान प्रदर्शन
बारां । जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर से खेल में बारां का नाम रोशन किया है। जयपुर में 16 से 18 मई तक आयोजित राजस्थान राज्य कराटे चैम्पियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर वर्गों में मुकाबले हुए थे। कोच रितिक सुमन ने बताया कि प्रतियोगिता में बारां से भाग लेने वाले खिलाड़ी जियांश गुप्ता ने स्वर्ण पदक प्रगति नामदेव ने रजत पदक जीतकर राजस्थान टीम में अपनी जगह पक्की की। स्वर्ण पदक विजेता जियांश गुप्ता ने कुमिते इवेंट (लड़ाई श्रेणी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। खिलाड़ी आगामी माह देहरादून में आयोजित होने जा रही हैंं। राष्ट्रीय कराटे चैंम्पियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। सब-जूनियर श्रेणी में भाग लेने वाले प्रणव नामदेव, हार्दिक पटौदी, अर्णव जैन ने भी शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बारां पहुचने पर परिवार जनों व शुभचिंतको द्वारा स्वागत किया गया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




