[aioseo_breadcrumbs]

अभिभाषक परिषद ने कार्य का बहिष्कार कर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मांगरोल व अंता अभिभाषक परिषद के आंदोलन को दिया समर्थन
बारां । जिला अभिभाषक परिषद बारां के अध्यक्ष कमलेश दुबे के नेतृत्व में अभिभाषक परिषद मांगरोल एवं अंता द्वारा किए जा रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए दिनांक 21 को स्वैच्छिक रूप से कार्य से विरत रहक पूर्ण समर्थन दिया जाकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। प्रवक्ता संदीप चौबे ने बताया कि अभिभाषक परिषद अंता एवं मांगरोल उपखंड अधिकारी सुश्री अंजना सहरावत की असंवैधानिक कार्यशैली को लेकर विगत 62 दिन से आंदोलनरत हैं। अभिभाषक परिषद मांगरोल एवं अंता द्वारा संयुक्त रूप से सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य का बहिष्कार भी कर रखा हैं। इस संबंध में पूर्व में भी कही बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। परन्तु आज तक अभिभाषक परिषद अन्ता एवं मांगरोल की मांगों पर कोई करवाई नहीं हुई।

मजबूरन आंदोलन की राह पकड़नी पड़ी। जिला अभिभाषक परिषद बारां एवं हाड़ौती संभाग की समस्त 28 अभिभाषक परिषदों द्वारा कार्य से विरत रहकर उक्त आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया गया। साथ ही बुधवार को जिला अभिभाषक परिषद बारां द्वारा जिला कलेक्टर बारां को ज्ञापन देकर मांग कि यदि उपखंड अधिकारी मांगरोल के विरुद्ध कोई सक्षम करवाई नहीं की गई तो आंदोलन को अधिवक्ता समुदाय द्वारा हाड़ौती के स्तर से पूरे राजस्थान में करना पड़ेगा। जिसके जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जिला अभिभाषक परिषद बारां के अध्यक्ष कमलेश दुबे ने हाड़ौती की 28 अभिभाषक परिषदों द्वारा आंदोलन को समर्थन देकर कार्य से विरत रहने पर सभी परिषदों को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही कहा कि जिला अभिभाषक परिषद हमेशा सभी के साथ हर परिस्थिति में साथ है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket