बारां । कोतवाली थाना पुलिस ने षड्यंत्र पूर्वक जमीन की सौदेबाजी कर 30 लाख रूपये हड़पने के आरोप में एक परिवार के लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बारां के प्रतिष्ठित परिवार के व्यक्तियों ने जमीन गिरवी रख कर 30 लाख रूपये प्राप्त किये थे। उसी जमीन को अन्य व्यक्तियों को बैचान कर दिया। इस प्रकार का एक परिवाद कोतवाली बारां में आरोपी उर्मिला मेहता, शिवरचरण मेहता, सौरभ मेहता व शुभम मेहता पुत्रगण शिवरण मेहता निवासी बारां हाल शिवपुरी के खिलाफ हरिओम अग्रवाल द्वारा कोतवाली बारां में दिया। जिस पर जांच होने के उपरान्त उसे सही मानकर पुलिस ने 420, 406 आई.पी.सी. में प्रथम सूचना रिपोर्ट क्रमांक 294 दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है। जिसमें पुलिस द्वारा की गिरफ्तारी करना शेष है। हरिओम अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उक्त हड़पे गये पैसे एवं जमीन को बैच कर आये पैसे सेअपने परिवार में शादी कर रूपये खुर्दबुर्द कर रहे हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




