शहर का नियाणा ग्रिड हमेशा घायल अवस्था में
10 घंटे से बिजली बंद 45 डिग्री तापमान में जनता पसीने-पसीने हो गई
बारां । शहर मैं गर्मी का कहर 45 डिग्री तापमान उसके बावजूद बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा शहर की आधी आबादी के बासिंदो को भोगने पर मजबूर होना पड़ रहा है। प्रतिवर्ष लाखों रुपया सालाना मेंटेनेंस खर्च के बावजूद शहर का नियाणा ग्रिड हमेशा से घायल हालात के दौर से गुजर रहा है। शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी के बावजूद रोजाना दर्जनो बार चालू बंद होना आमजन के लिये परेशान करने वाला साबित हो रहा हैं। पिछले एक सप्ताह से रोजाना रुक रुक कर 8 घंटे की कटौती आम बात हो गई हैं। सुबह जल सप्लाई के समय तय कटोती के बावजूद बिजली का बंद रहना रोजाना का खेल हो गया।
रविवार को तो सुबह आठ बजे से शाम तक पूरे दिन बिजली ने बंद रहकर 45 डिग्री तापमान मे आम जन को बेहाल कर दिया। राजस्थान दुकानदार महासंघ अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल, पूर्व पालिकाध्य कैलाश शर्मा, गजेन्द्र सिंह परिहार, ओम प्रकाश पोरवाल, विनोद गर्ग, बंटू सांखला ने बताया कि नियाणा ग्रिड से शहर की आधी आबादी को बिजली आपूर्ति होती हैं। लेकिन एक सप्ताह से रोजाना घंटां बिजली बंद रहने के कारण आमजन व्यापारी गृहणिया सभी गर्मी मे बेहाल हैं। अगर समय रहते विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं हुई, तो विद्युत विभाग के अधिकारीयों का घेराव किया जायेगा। साथ ही जिला कलेक्टर से नियाणा ग्रिड के सुधार के नाम पर होने वाले लाखों रुपए के खर्च की जांच करने की मांग की हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




